🏥 राजस्थान राजकीय मेडिकल कॉलेजों में बड़ी भर्ती 2025 – पदों पर संविदा से नियुक्ति!
अगर आप मेडिकल या पैरामेडिकल क्षेत्र से हैं और सरकारी मेडिकल कॉलेज में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान सरकार के निदेशालय, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 29 मई 2025 को एक बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों (जैसे जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर और उदयपुर) में कुल 923 पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में ANM, लैब टेक्नीशियन, OT टेक्नीशियन, ECG/EEG टेक्नीशियन, डेंटल, डायलिसिस टेक्नीशियन, हेल्थ एजुकेटर, सहित कई तकनीकी और सहायक पद शामिल हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी – पदों का विवरण, योग्यता, वेतन, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण लिंक।
📌 विभाग: निदेशालय, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार
🏢 स्थान: जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर
📅 स्वीकृति दिनांक: 29 मई 2025
📃 नोटिफिकेशन सं.: प.1(15)/संस्था/निविशि/2015-01250
📄 RAJMES भर्ती 2025: पदवार योग्यता व वेतन देखें (PDF)

📢 भर्ती का उद्देश्य:
राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा सेवाओं के संचालन हेतु राजस्थान पारदर्शिता अधिनियम 2012 एवं नियम 2013 के अंतर्गत संविदा माध्यम से विभिन्न पैरामेडिकल, टेक्निकल और प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
🧾 पदवार विवरण: कुल 923 पद – योग्यता व वेतन सहित
🔢 क्रम | 🏷️ पद का नाम | कुल पद | योग्यता | वेतन (₹/माह) |
---|---|---|---|---|
1 | ANM / महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता | 19 | ANM कोर्स + RNC पंजीयन | ₹13,150 |
2 | सहायक लाइब्रेरियन | 10 | B.Lib. / M.Lib. | ₹13,150 |
3 | सहायक रेडियोग्राफर | 92 | 12वीं साइंस + रेडियोग्राफी डिप्लोमा + RPMC रजिस्ट्रेशन | ₹13,150 |
4 | क्लीनिकल रिकॉर्ड असिस्टेंट | 15 | कंप्यूटर डिप्लोमा / ग्रेजुएट + अनुभव | ₹10,400 |
5 | डेंटल टेक्नीशियन | 13 | डेंटल टेक्नीशियन डिप्लोमा + RSDC रजिस्ट्रेशन | ₹10,400 |
6 | डायलिसिस टेक्नीशियन | 35 | डायलिसिस टेक्नोलॉजी डिप्लोमा + RPMC | ₹13,350 |
7 | डायटीशियन | 11 | B.Sc. + डिप्लोमा/सर्टिफिकेट इन डाइटेटिक्स | ₹18,900 |
8 | EEG टेक्नीशियन | 6 | EEG डिप्लोमा + RPMC | ₹13,350 |
9 | ECG टेक्नीशियन | 17 | ECG डिप्लोमा + RPMC | ₹13,150 |
10 | इलेक्ट्रीशियन | 54 | ITI सर्टिफिकेट + अनुभव | ₹10,400 |
11 | स्वास्थ्य शिक्षक (Health Educator) | 7 | सामाजिक कार्य/एंथ्रोपोलॉजी डिग्री | ₹13,150 |
12 | हेल्थ इंस्पेक्टर | 3 | सैनिटरी इंस्पेक्टर डिप्लोमा | ₹13,150 |
13 | लैब अटेंडेंट | 269 | 10वीं पास | ₹8,850 |
14 | लैब टेक्नीशियन | 228 | 12वीं + लैब टेक डिप्लोमा + RPMC | ₹13,150 |
15 | लिफ्ट मैन | 14 | 10वीं + ITI / संबंधित प्रमाण पत्र | ₹8,850 |
16 | मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन | 35 | मेडिकल रिकॉर्ड डिप्लोमा / B.Sc. + कंप्यूटर ज्ञान | ₹13,150 |
17 | ऑक्युपेशनल थैरेपिस्ट | 7 | डिप्लोमा इन OT | ₹13,150 |
18 | नेत्र सहायक (Ophthalmic Assistant) | 7 | 12वीं + दो वर्षीय डिप्लोमा + RPMC | ₹13,150 |
19 | ऑर्थोटिस्ट | 5 | BPO (Prosthetics & Orthotics) + RCI रजिस्ट्रेशन | ₹13,150 |
20 | OT टेक्नीशियन | 52 | OT डिप्लोमा + RPMC | ₹13,150 |
21 | परफ्यूज़निस्ट | 6 | B.Sc. + डिप्लोमा इन परफ्यूज़न टेक्नोलॉजी + RPMC | ₹13,150 |
22 | प्रोस्थेटिस्ट | 5 | BPO + RCI रजिस्ट्रेशन | ₹13,150 |
23 | सैनिटरी इंस्पेक्टर | 3 | सैनिटरी इंस्पेक्टर डिप्लोमा | ₹13,150 |
📝 नोट: सभी वेतन में EPF, ESI, GST शामिल नहीं है।
📋 कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) – 185 पदों पर स्वीकृति
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नियमित पद भरने तक संविदा के आधार पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।
📍 ज़िला | पद संख्या |
---|---|
बीकानेर | 18 |
उदयपुर | 31 |
कोटा | 18 |
जोधपुर | 53 |
जयपुर | 42 |
अजमेर | 23 |
कुल | 185 पद |
📑 वेतन व शर्तें: कार्मिक विभाग के आदेश दिनांक 28/03/2023 के अनुसार
यह भर्ती के लिए क्या करना है?
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
✅ चरण 1: विज्ञप्ति का अध्ययन करें
- ऊपर दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- अपनी योग्यता और इच्छित पद के अनुसार पात्रता जांचें।
✅ चरण 2: संबंधित मेडिकल कॉलेज से संपर्क करें
- यह भर्ती संवेदक (Contractor/Tender) के माध्यम से होगी, इसलिए संबंधित कॉलेज निविदा जारी करेगा।
- आपको संबंधित कॉलेज की वेबसाइट, कार्यालय नोटिस बोर्ड या समाचार पत्र में प्रकाशित टेंडर सूचना की प्रतीक्षा करनी होगी।
✅ चरण 3: निविदा में आवेदन करें
- निविदा जारी होने के बाद उसमें उल्लिखित संविदाकर्ता (Contractor) से संपर्क करें।
- आवश्यक दस्तावेज़ (शैक्षिक योग्यता, रजिस्ट्रेशन, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) तैयार रखें।
- आवेदन पत्र, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो आदि संलग्न करें।
✅ चरण 4: दस्तावेज़ सत्यापन व चयन प्रक्रिया
- संवेदक द्वारा दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
- मेरिट या अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया होगी (जैसा कि टेंडर में वर्णित होगा)।
- चयनित अभ्यर्थियों को अनुबंध आधारित नियुक्ति दी जाएगी।
📂 आवश्यक दस्तावेज़
🟢 10वीं, 12वीं और डिग्री/डिप्लोमा की मार्कशीट्स
🟢 संबंधित काउंसिल (RMC/RPMC/RCI) का पंजीयन प्रमाण पत्र
🟢 अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
🟢 आधार कार्ड/पहचान प्रमाण
🟢 पासपोर्ट साइज फोटो
🟢 निवास प्रमाण पत्र
⚠️ विशेष निर्देश
🔸 यह भर्ती ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से नहीं है।
🔸 आपको संबंधित मेडिकल कॉलेज से संपर्क करके निविदा प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
🔸 केवल पात्र और योग्य उम्मीदवार ही आवेदन करें।
🔸 किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या एजेंट से सावधान रहें।
✅ चयन प्रक्रिया व अन्य निर्देश
- यह भर्ती संवेदक के माध्यम से होगी, जो अधिकतम 20/02/2026 तक या नियमित नियुक्ति तक (जो पहले हो) लागू रहेगी।
- राजस्थान राज्य पैरामेडिकल काउंसिल अब “Rajasthan State Allied Health Care Council” के नाम से कार्यरत है।
- EPF, ESI, GST आदि वेतन से अतिरिक्त देय होंगे