मऊ जनपद में संविदा चिकित्सा अधिकारी (MBBS) पदों पर भर्ती | वॉक-इन इंटरव्यू 10-11 जून 2025
📢 कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मऊ द्वारा दिनांक 22 मई 2025 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संविदा चिकित्सा अधिकारियों (MBBS) की भर्ती हेतु वॉक-इन इंटरव्यू की अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 10 व 11 जून 2025 को निर्धारित स्थान पर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

📌 भर्ती का संक्षिप्त विवरण
कार्यक्रम का नाम | पदनाम | रिक्त पद | मानदेय (रु./माह) | योग्यता | अनुभव |
---|---|---|---|---|---|
NP-NCD (NPCDCS) | चिकित्सा अधिकारी (MBBS) | 4 (UR-2, OBC-1, SC-1) | ₹1,00,000/- | MBBS डिग्री (IMC अधिनियम 1956 के अनुसार) + राज्य मेडिकल रजिस्ट्रेशन | किसी प्रतिष्ठित अस्पताल/क्लिनिक में अनुभव आवश्यक |
NUHM | चिकित्सा अधिकारी (MBBS) | 1 (UR-1) | ₹80000+20,000/- PBI | MBBS डिग्री (IMC अधिनियम 1956 के अनुसार) + राज्य मेडिकल रजिस्ट्रेशन | अनुभव वरीयता प्राप्त |
📅 वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि व स्थान
- तिथि: 10 एवं 11 जून 2025
- समय: प्रातः 11:00 बजे से
- स्थान: मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार, जनपद मऊ, उत्तर प्रदेश
📄 आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थी निम्न दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में प्रतिभाग करें:
- नवीनतम बायोडाटा (Resume)
- सभी मूल प्रमाण-पत्र एवं उनके स्वप्रमाणित छायाप्रति (1 सेट)
- वैध रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र (State Medical Council)
- दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश
- यह भर्ती संविदा आधार पर नियत मानदेय पर की जाएगी। पद पर स्थायीकरण का कोई दावा स्वीकार्य नहीं होगा।
- रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन संभव है।
- चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 1 वित्तीय वर्ष तक प्रभावी होगी, जिसे भारत सरकार की स्वीकृति के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।